देहरादून। Mufti Hashim Ahmad Qasmi ने ऐलान किया है कि देहरादून समेत देशभर में ज़िलहिज्जा का चाँद देखने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं से भी चाँद नज़र आने की पुष्टि नहीं हुई।
शहर क़ाज़ी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ज़ीक़ादा महीने की 30 तारीख पूरी की जाएगी और मंगलवार से ज़िलहिज्जा 1447 हिजरी का महीना शुरू होगा।
इसके साथ ही ऐलान किया गया है कि ईद-उल-अज़हा (बकरीद) इंशाअल्लाह 28 मई 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी।
शहर क़ाज़ी कार्यालय की ओर से लोगों से आपसी भाईचारे, अमन और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है।
