जनपद। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को भी जनपद के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और पंचायती राज विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जनपद के 48 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर सफाई की गई। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के साथ वन एवं नगरीय क्षेत्रों में भी जनसहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों, नदी तटों और प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाए रखना है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे और ठोस अपशिष्ट को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

विभिन्न जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अभियान में शामिल लोगों ने श्रमदान कर नदी तटों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही ग्रामीणों को नदी और जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा न डालने तथा प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया।
ग्रामीणों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता की। अधिकारियों ने अभियान को जनसहयोग के साथ आगे भी जारी रखने पर जोर दिया।
