जसपाल राणा का निधन: उत्तराखंड और देश ने खोया एक गौरवशाली व्यक्तित्व, शोक की लहर
Latest देहरादून न्यूज

जसपाल राणा का निधन: उत्तराखंड और देश ने खोया एक गौरवशाली व्यक्तित्व, शोक की लहर

देहरादून। उत्तराखंड और पूरे देश के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुःखद रहा। प्रसिद्ध निशानेबाज और देश की आन, बान और शान माने जाने वाले जसपाल राणा के निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। बताया जा रहा है कि वह अभी हाल ही में अपने मित्रों और शुभचिंतकों से मिल रहे थे, लेकिन उनके अचानक निधन के समाचार ने पूरे प्रदेश और देश को गहरे शोक में डुबो दिया है।

जसपाल राणा केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय खेल जगत और उत्तराखंड के गौरव का प्रतीक थे। उन्होंने अपने शानदार खेल प्रदर्शन और समाज के प्रति समर्पण से देश को कई उपलब्धियां दिलाईं। उनका व्यक्तित्व, योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और खेल जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार और उनके असंख्य शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *