राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा: देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 13 जून को IMA पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि
Latest देहरादून न्यूज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा: देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 13 जून को IMA पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 जून 2026 को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गई हैं। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचीं, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया और राष्ट्रपति उद्यान के निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।

अपने दौरे के दूसरे दिन 13 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और परेड की सलामी लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजपुर रोड और आईएमए क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *