September 12, 2026
कुनलाखेत गाधीचौना की रामलीला में पहुंचे कैलाश पंत, संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर दिया जोर
Latest धार्मिक/धर्म-समाचार राज्य

कुनलाखेत गाधीचौना की रामलीला में पहुंचे कैलाश पंत, संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर दिया जोर

कुनलाखेत गाधीचौना में महिला रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में उत्तराखंड श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर महिला रामलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर तथा फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश पंत ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्शों और नैतिक मूल्यों की जीवंत पाठशाला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन हमें सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यपरायणता का संदेश देता है, जो आज के समाज के लिए भी उतना ही प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कैलाश पंत ने महिला रामलीला सेवा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने रामलीला मंचन में भाग लेने वाले कलाकारों, आयोजकों और समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप खुल्बे, आनंद कड़ाकोटी, प्रकाश पंत, ललित पंत, पंकज पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *