September 11, 2026
देहरादून में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों ने पेपर लीक और भर्ती में देरी पर रखी बात
Latest देहरादून न्यूज

देहरादून में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों ने पेपर लीक और भर्ती में देरी पर रखी बात

देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद किया। बारिश के कारण कार्यक्रम निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू हुआ, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने एक निजी होटल में कांग्रेस के विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनसे खुलकर बातचीत की।

संवाद के दौरान छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। कई छात्रों ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के कारण उन्हें मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

राहुल गांधी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने बिना किसी झिझक के अपने सवाल और सुझाव रखे। कांग्रेस नेताओं ने इस पहल को युवाओं को अपनी बात रखने का मंच देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया।

बाइट: नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री, कांग्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *