खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्राथमिकता देते हैं प्रधानमंत्री मोदी : रेखा आर्या
Latest खेल राज्य

खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्राथमिकता देते हैं प्रधानमंत्री मोदी : रेखा आर्या

देहरादून, 31 मई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को देहरादून स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का श्रवण किया।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी ‘मन की बात’ का एपिसोड प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक एवं मार्गदर्शन प्रदान करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों और युवाओं की उपलब्धियों को कितना महत्व देते हैं, यह इस बात से स्पष्ट है कि उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत ही खिलाड़ियों की उपलब्धियों के उल्लेख से की।

रेखा आर्या ने कहा कि गुरविंदर सिंह द्वारा 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने तथा अनीमेष सहित अन्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख कर प्रधानमंत्री ने देश की खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया है। इससे देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से भीषण गर्मी से बचाव, मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देकर जनस्वास्थ्य के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल संरक्षण और नदियों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संदेश भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषयों को एक साथ जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया है।

रेखा आर्या ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में जनजागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *