सल्ट। सल्ट विकासखंड के तल्ला सल्ट स्थित ग्राम बड़ेत के मंदिर में आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में भाजपा नेता गिरीश कोटनाला ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान गिरीश कोटनाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीणों के बीच पोस्टर के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
