द्वाराहाट समाचार: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत माँ दूनागिरी मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण
Latest देहरादून न्यूज

द्वाराहाट समाचार: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत माँ दूनागिरी मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण

द्वाराहाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधानसभा द्वाराहाट के प्रसिद्ध माँ दूनागिरी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि यह अभियान मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भारत का निर्माण संभव है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युगल किशोर, संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनोद भट्ट, जिला उपाध्यक्ष ममता भट्ट और भाजपा नेता आशुतोष शाही सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *