October 7, 2026
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी वर्करों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा
Latest देहरादून न्यूज

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी वर्करों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज कर दिया है। सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन के पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश जिला मुख्यालयों में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।

आंदोलन की शुरुआत देहरादून के गांधी पार्क से हुई, जहां बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं एकत्रित हुईं। आयोजित सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में किए गए आश्वासनों के बावजूद उनकी विभिन्न जायज मांगें अब तक पूरी नहीं की गई हैं।

सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाईं। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो चरणबद्ध आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *