September 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा में महिला आरक्षण पर विशेष सत्र, 33% को लेकर जोरदार बहस
राज्य

उत्तराखंड विधानसभा में महिला आरक्षण पर विशेष सत्र, 33% को लेकर जोरदार बहस

उत्तराखंड में आज विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आहूत किया गया, जिसमें महिला आरक्षण के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई। सत्र के दौरान नेता सदन पुष्कर सिंह धामी सहित नेता प्रतिपक्ष और अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लंच ब्रेक के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की दिशा में पहल करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को आरक्षण देने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, लेकिन राज्य स्तर पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि विपक्ष के सदस्य लगातार इस बात को उठा रहे हैं कि विधानसभा में भी महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। इस पर सत्ता और विपक्ष के बीच चर्चा जारी है।

ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विश्वास जताया कि यह महत्वपूर्ण विधेयक पारित होने के बाद महिलाएं राजनीति में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगी और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगी।

यह विशेष सत्र राज्य की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *