लखनऊ में हाल ही में हुई भीषण आग की घटना के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन फायर सेफ्टी को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में हल्द्वानी प्रशासन ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं पाया गया, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया।
सील किए गए कोचिंग संस्थान:
- संकल्प कोचिंग सेंटर
- प्रदीप एकेडमी-1
- प्रदीप एकेडमी-2
- जयश्री कॉलेज, हल्द्वानी
- तुषार पन्त PMT क्लासेस
- जीत IAS कोचिंग सेंटर, दुर्गा सिटी
- फिजिक्स कोचिंग सेंटर (तृतीय तल, दुर्गा सिटी)
वहीं कल्पवृक्ष इंस्टिट्यूट के पास फायर NOC उपलब्ध होने के कारण संस्थान को तत्काल सील नहीं किया गया। हालांकि निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के लिए संस्थान को 3 दिन का नोटिस जारी किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
