उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों में नए CMO नियुक्त
Latest राज्य

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों में नए CMO नियुक्त

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी आदेशों के तहत प्रदेश के सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले करते हुए नई तैनातियां की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चंद्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश तथा उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समय-समय पर चुनौतियां सामने आती रही हैं। डॉक्टरों की कमी, संसाधनों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार इस बदलाव को स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बेहतर समन्वय और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *