September 12, 2026
उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Latest देहरादून न्यूज

उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बीते सप्ताह कई जिलों में तेज बारिश और भारी वर्षा दर्ज की गई, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि आज से लेकर पूरे सप्ताह प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने संभावित खराब मौसम को देखते हुए उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

बाइट: डॉ. सीएस तोमर, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *