मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: 4,900 बच्चों को 4.39 करोड़ रुपये की सहायता राशि DBT से जारी
Latest देहरादून न्यूज

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: 4,900 बच्चों को 4.39 करोड़ रुपये की सहायता राशि DBT से जारी

देहरादून। कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर आर्थिक सहायता जारी की है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत अप्रैल, मई और जून 2026 की तीन माह की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की।

इस दौरान कुल 4 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की राशि करीब 4,900 लाभार्थियों को जारी की गई। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र बच्चों को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि उनके पालन-पोषण, शिक्षा और आवश्यक जरूरतों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से प्रभावित बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र बच्चों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती रहे, जिससे वे बेहतर शिक्षा और जीवनयापन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *