देहरादून: उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सचिवालय परिसर में संपन्न हुए। मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक तथा मुख्य चुनाव अधिकारी श्री जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि आम सभा द्वारा संघ की नई कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।
निर्वाचन में श्री विनयपाल सिंह को अध्यक्ष तथा श्रीमती पूनम को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं श्री दिनेश उनियाल को महासचिव, श्री राकेश रयाल और श्रीमती हेमा चन्द को संयुक्त सचिव तथा श्री मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री आशीष कुमार, श्री नीरज कुमार, श्री नीशू, सुश्री सूचिता, श्री विशाल और श्रीमती रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता को मजबूत करने, कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संघ की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ सचिवालय रक्षक संघ में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। पदाधिकारियों ने संघ के सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए आगामी दो वर्षों में बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्यशैली के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
