उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, मैदानी इलाकों में पारा 38 डिग्री के करीब
Latest राज्य

उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, मैदानी इलाकों में पारा 38 डिग्री के करीब

देहरादून। Uttarakhand में मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि दोपहर के समय चल रही गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर होते-होते गर्मी और अधिक बढ़ गई तथा गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। बीते 26 घंटों के भीतर दून के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अचानक दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज धूप के कारण दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में चल रही हवाओं से उमस से कुछ राहत मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


विभिन्न शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 37.4°C 20.7°C
ऊधमसिंह नगर 38.0°C 19.2°C
मुक्तेश्वर 27.7°C 13.3°C
नई टिहरी 26.6°C 11.7°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *