Dehradun के राजपुर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फायरिंग कांड में शामिल तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना बार में हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच पीछा करने के दौरान हुई थी। इसी दौरान चली गोली एक बुजुर्ग को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस मामले में इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। ताजा कार्रवाई में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ गई है।

फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
