मसूरी-देहरादून मार्ग पर वैली ब्रिज का उद्घाटन, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
राजनीति

मसूरी-देहरादून मार्ग पर वैली ब्रिज का उद्घाटन, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास बनाए गए नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया। निरीक्षण के बाद इस पुल को आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इस अस्थायी पुल का निर्माण किया गया है। इसके शुरू होने से अब जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्थायी पुल के निर्माण तक यह वैली ब्रिज स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। साथ ही, इससे यातायात सुगम होगा और यात्रा का समय भी कम लगेगा।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *