उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: 10वीं में अक्षत गोयल टॉपर, 12वीं में दो छात्राएं अव्वल
शिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: 10वीं में अक्षत गोयल टॉपर, 12वीं में दो छात्राएं अव्वल

student

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किए।

इस वर्ष 10वीं कक्षा में रामनगर स्थित एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं 12वीं कक्षा में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक प्राप्त किए।

परीक्षा परिणाम के आंकड़ों की बात करें तो इस वर्ष 10वीं का कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा है, जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 85.11% दर्ज किया गया है।

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *