उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: 10वीं में अक्षत गोयल टॉपर, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता अव्वल
शिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: 10वीं में अक्षत गोयल टॉपर, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता अव्वल

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) ने 25 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम जारी किए।

इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में कुल 1,08,983 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 1,00,373 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा, जिसमें बालकों का पास प्रतिशत 96.07% दर्ज किया गया।

10वीं में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक (98.20%) प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में कुल 1,00,452 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 85,499 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा, जिसमें बालकों का पास प्रतिशत 88.09% रहा।

12वीं की टॉपर सूची में गीतिका पंत (बागेश्वर) और सुशीला मेहंदीरत्ता (ऊधमसिंह नगर) ने 500 में से 490 अंक (98.00%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा इंटरमीडिएट में योगेश जोशी (489 अंक) दूसरे स्थान पर और उशांत कोठारी (485 अंक) तीसरे स्थान पर रहे।

छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

1 Comment

  • ulysse_doKr April 27, 2026

    ??????????? ????????: ?????????? ???? Ulysse ??? ???????????? ? ??????????? – Ulysse – ?????????? ? ????????? ???? ?? Ulysse ? ??? ?????? ?? ???????, ???????? ????????????, ??? ??????? ?????? ??????? ? ???????????? ????????????. ???????? ??? ??????????????? ??????????, ?????? ?? ??????? ??? ??????? ??????? ????? ???????-??????. ???????? ? ???????? ?????: ????? ?????, ?????? ? ???????, ? ??????????? ????????????? ??? ???????? ????????.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *