उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में रेडियो और ईएमपीसी विभागों हेतु वॉक-इन इंटरव्यू 23 मई को
Latest राज्य शिक्षा

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में रेडियो और ईएमपीसी विभागों हेतु वॉक-इन इंटरव्यू 23 मई को

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा रेडियो और ईएमपीसी विभागों में विभिन्न पदों पर अल्पकालिक नियोजन हेतु वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मई 2026 को प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित रेडियो एवं ईएमपीसी विभाग में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया में दक्षता परीक्षा (स्किल टेस्ट) और इंटरव्यू शामिल होंगे। सभी पदों के लिए निर्धारित मानदेय ₹25,000 प्रतिमाह रखा गया है।

भर्ती किए जाने वाले पदों में रेडियो प्रोग्रामर, रेडियो पटकथा लेखक, जूनियर वीडियो एडिटर, असिस्टेंट कैमरा मैन और जूनियर ग्राफिक आर्टिस्ट शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 जमा करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक उम्मीदवारों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *