September 12, 2026
ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला: योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, जांच शुरू
Latest राज्य

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा टला: योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, जांच शुरू

ऋषिकेश में योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। खांड गांव क्षेत्र में उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेन मेंटेनेंस प्रक्रिया के दौरान मूवमेंट में थी। इसी दौरान ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने हादसे को संदिग्ध बताते हुए पूरी ट्रेन मूवमेंट पर सवाल खड़े किए हैं।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी जवानों ने मोर्चा संभाला और लोगों को ट्रैक से हटाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के करीब ढाई घंटे बाद तक रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रीय लोगों ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *