रुद्रप्रयाग/चमोली। लगातार हो रही बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खांकरा और सिरोबगड़ के मध्य सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से यातायात प्रभावित हो गया। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
सड़क पर जमा मलबे को हटाने के लिए मशीनें लगातार काम कर रही हैं ताकि बदरीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की आवाजाही जल्द बहाल हो सके। अधिकारियों ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर मार्ग को शीघ्र यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की ताज़ा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई है।
