ऋषिकेश। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नैनीताल जनपद के तुमडिया डाम मालधन क्षेत्र से शराब लेकर ऋषिकेश पहुंचा था।
जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने रुषा फॉर्म क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 40 प्लास्टिक की पनियों में लगभग 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह शराब रुषा फॉर्म निवासी आशा कौर पत्नी दर्शन सिंह को अवैध बिक्री के लिए लेकर आया था। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी तुमडिया डाम मालधन, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
