September 11, 2026
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना 2026: उत्तराखंड में शुरू हुई मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग योजना
Latest देहरादून न्यूज शिक्षा

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना 2026: उत्तराखंड में शुरू हुई मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग योजना

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन और समान अवसर प्रदान करना है, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में संसाधनों की कमी बाधा न बने।

इस योजना में UPSC, राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC), CDS, SSC, बैंकिंग, रेलवे सहित कई प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी कराई जाएगी। वहीं उच्च शिक्षा एवं पात्रता परीक्षाओं जैसे CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET के लिए भी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना विशेष रूप से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। अब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे घर बैठे डिजिटल माध्यम से विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *