September 11, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने बेरीपड़ाव के महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा, प्रदेश की समृद्धि की कामना
Latest देहरादून न्यूज

मुख्यमंत्री धामी ने बेरीपड़ाव के महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा, प्रदेश की समृद्धि की कामना

नैनीताल: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति, जनकल्याण और सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास और लोकमंगल के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, सांसद श्री अजय भट्ट, श्री अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *