मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित रामलीला मैदान में पांच दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया।
महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों, कृषि आधारित उद्यमों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों के प्रदर्शन का मंच मिलेगा।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की भावना को सशक्त बनाते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देना है।
