October 8, 2026
CM धामी ने सुना PM मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड, माणा और बगोरी का उल्लेख बताया गौरव
Latest देहरादून न्यूज

CM धामी ने सुना PM मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड, माणा और बगोरी का उल्लेख बताया गौरव

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासकीय आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर के प्रेरक प्रयासों, नवाचारों और जनभागीदारी को राष्ट्रीय पहचान देने का प्रभावी मंच है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड के सीमांत गांव माणा (चमोली) और बगोरी (उत्तरकाशी) का उल्लेख किए जाने को प्रदेश के लिए गौरव बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में दुर्गम और बर्फीले क्षेत्रों तक पहुंचकर कार्य किया जाना तथा डिजिटल माध्यम से स्व-गणना जैसे उदाहरण उत्तराखण्ड की बढ़ती डिजिटल जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में सीमांत क्षेत्रों की सक्रिय भूमिका को दर्शाते हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से जनगणना में अपनी सही जानकारी दर्ज कराने और इस राष्ट्रीय दायित्व में पूर्ण सहयोग देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे विषय उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, जनप्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *