नैनीताल: भवाली-कैंची मार्ग पर 120 मीटर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Latest राज्य

नैनीताल: भवाली-कैंची मार्ग पर 120 मीटर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नैनीताल। जनपद नैनीताल के भवाली-कैंची मार्ग पर निगलाट क्षेत्र में एक व्यक्ति के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर SDRF उत्तराखंड की टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मई 2026 को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सूचना मिली कि भवाली-कैंची रोड पर निगलाट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी अज्ञात, संतुलन बिगड़ने के कारण करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिर गए थे।

SDRF टीम ने तत्काल रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए गहरी खाई में उतरकर व्यक्ति तक पहुंच बनाई। रेस्क्यू अभियान के दौरान पता चला कि व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद SDRF टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।

SDRF की तत्परता और कठिन परिस्थितियों में किए गए रेस्क्यू कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *