देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शाम लगभग 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय देहरादून पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक करीब 25 अलग-अलग स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। इनमें भाजपा कोर कमेटी की बैठक और मंत्रिपरिषद से संबंधित बैठक शामिल है। बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और सरकार-संगठन समन्वय को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
