मुख्यमंत्री धामी ने सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का किया विमोचन, बोले- सौर ऊर्जा भविष्य की आवश्यकता
Latest राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का किया विमोचन, बोले- सौर ऊर्जा भविष्य की आवश्यकता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेंट एंड वॉटर द्वारा तैयार की गई सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत उत्तराखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो देश के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का अपना प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व प्राप्त कर लिया है। साथ ही निर्धारित संयंत्रों के लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड आज देश के शीर्ष राज्यों की श्रेणी में पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *