September 11, 2026
उत्तराखंड बीजेपी टीम का विस्तार: महेंद्र भट्ट ने किया प्रदेश टीम का विस्तार, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
Latest देहरादून न्यूज

उत्तराखंड बीजेपी टीम का विस्तार: महेंद्र भट्ट ने किया प्रदेश टीम का विस्तार, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी चुनावी साल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी प्रदेश टीम का विस्तार करते हुए स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है।

नई सूची के तहत कुल 178 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें 25 नेताओं को स्थाई आमंत्रित (पदेन) सदस्य, 32 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य और 121 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

चुनावी साल से पहले बीजेपी के इस संगठनात्मक विस्तार को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने बड़ी संख्या में नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करने की कोशिश की है। नई टीम में अलग-अलग क्षेत्रों और संगठन से जुड़े नेताओं को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस भी अपनी भारी-भरकम प्रदेश टीम की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में बीजेपी के इस विस्तार को आगामी चुनावों से पहले संगठनात्मक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अब अपने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *