मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट मानना है कि भारत का विकास तब तक अधूरा है, जब तक देश की नारी शक्ति आत्मनिर्भर नहीं बनती। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना देश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
उन्होंने कहा कि सशक्त और आत्मनिर्भर महिलाएं विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। सरकार का प्रयास है कि नारी शक्ति को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
