September 13, 2026
चमोली: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक समीक्षा बैठक, 12 सितंबर राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार के निर्देश
Latest देहरादून न्यूज

चमोली: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक समीक्षा बैठक, 12 सितंबर राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में जनपद के समस्त पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) एवं अधिकार मित्रों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत माह संचालित विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।

बैठक के दौरान सचिव नाज़िश कलीम ने पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना-2018 की विस्तृत जानकारी देते हुए महिला पीड़िताओं, यौन हमले तथा अन्य अपराधों से प्रभावित उत्तरजीवियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी समय पर पहुंचाना पैरा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी पीएलवी को जनपद में निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं विभिन्न विधिक कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग न्यायिक सहायता का लाभ उठा सकें।

सचिव ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, जो 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगी, के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का सरल, त्वरित एवं आपसी सहमति से समाधान संभव है, इसलिए अधिकाधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार ने आमजन को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *