सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन
Latest देहरादून न्यूज

सीएम धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में समिति के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से उत्तराखण्ड को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *