मातृ शक्ति, युवा शक्ति और प्रवासी उत्तराखण्डियों की भागीदारी से बन रहा आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड: सीएम धामी
Latest देहरादून न्यूज

मातृ शक्ति, युवा शक्ति और प्रवासी उत्तराखण्डियों की भागीदारी से बन रहा आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की मातृ शक्ति, युवा शक्ति, राज्य आंदोलनकारियों, पूर्व सैनिकों और प्रवासी उत्तराखण्डियों की सक्रिय भागीदारी से समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान, पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा प्रवासी उत्तराखण्डियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। इसके लिए विभिन्न विकास योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है और सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *