September 11, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने 5 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
Latest देहरादून न्यूज

मुख्यमंत्री धामी ने 5 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

देहरादून, 26 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा तैयार मुख्यमंत्री के पाँच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने निर्माता, निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक और अन्य कलाकारों को इस रचनात्मक पहल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा और सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुँचाना सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने, पर्यटन के विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की विशिष्ट पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

कार्यक्रम में आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री का शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी एवं शिवानी नेगी तथा संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *