UJVNL निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट किया मंजूर, UPNL कार्मिकों के लिए समान कार्य-समान वेतन प्रस्ताव सहित बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
Latest देहरादून न्यूज

UJVNL निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट किया मंजूर, UPNL कार्मिकों के लिए समान कार्य-समान वेतन प्रस्ताव सहित बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

देहरादून। मुख्य सचिव एवं UJVNL लिमिटेड के अध्यक्ष श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में UJVNL लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। प्रबंध निदेशक के रूप में स्थायी पदभार ग्रहण करने के बाद श्री अजय कुमार सिंह ने पहली बार निदेशक मंडल की बैठक में भाग लिया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही UPNL के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के लिए शासनादेश के अनुरूप “समान कार्य के लिए समान वेतन” के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

राज्य की ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से निदेशक मंडल ने 81 मेगावाट आराकोट-त्यूणी जलविद्युत परियोजना तथा 600 मेगावाट इच्छाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना के प्रथम चरण की सभी आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके अलावा 300 मेगावाट लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के Shear Zone उपचार से जुड़े अतिरिक्त कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं उत्तराखण्ड सिंचाई विभाग से हस्तांतरित सौंग पंप्ड स्टोरेज परियोजना की आवश्यक औपचारिक स्वीकृतियां संबंधित विभागों से जल्द प्राप्त करने के निर्देश भी जारी किए गए।

परियोजना सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निदेशक मंडल ने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना में CISF की तैनाती के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, स्वतंत्र निदेशक श्री इंदू कुमार पाण्डे, श्री बी.पी. पांडे, श्री पराग गुप्ता, अपर सचिव वित्त श्री गंगा प्रसाद, निदेशक (परियोजनाएं) श्री सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक श्री सुधाकर बडोनी, श्री राजीव अग्रवाल, श्री आशीष जैन, श्री जी.एस. बुदियाल तथा UPCL के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *