September 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस: पौड़ी के श्री गुरु रामराय स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
Latest देहरादून न्यूज

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस: पौड़ी के श्री गुरु रामराय स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मंगलवार को श्री गुरु रामराय स्कूल, पौड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल एवं जिला परिवीक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व, कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने शिक्षा के अधिकार, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों, विधिक साक्षरता तथा निःशुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज को भी कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने बाल अधिकार, बाल संरक्षण तथा किशोर न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या संकट की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सहायता लेने की जानकारी दी।

शिविर में जिला रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत, अन्य अधिकारी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *