NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर NSUI का हमला, विकास नेगी बोले— युवाओं के भविष्य के साथ हुआ खिलवाड़
Latest देश

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर NSUI का हमला, विकास नेगी बोले— युवाओं के भविष्य के साथ हुआ खिलवाड़

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने और मामले में भाजपा से जुड़े एक नेता की गिरफ्तारी को लेकर NSUI ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। National Students’ Union of India (NSUI) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने इसे लाखों छात्रों के भविष्य और सपनों के साथ किया गया “क्रूर मजाक” बताया।

विकास नेगी ने कहा कि देशभर के लाखों विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की थी। अभिभावकों ने अपनी मेहनत की कमाई बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की, लेकिन सरकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में भाजपा से जुड़े नेता की संलिप्तता सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि शिक्षा व्यवस्था भी सत्ता संरक्षण में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।

विकास नेगी ने कहा कि Narendra Modi सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन लगातार पेपर लीक, भर्ती घोटाले और परीक्षा अनियमितताओं ने युवाओं का भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि National Testing Agency जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं।

NSUI प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही भाजपा से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका सार्वजनिक करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और प्रभावित छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई।

उन्होंने कहा कि NSUI छात्रों की आवाज बनकर इस लड़ाई को सड़क से सदन तक उठाएगी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी समेत संजय शर्मा, पुनीत आर्य, आयुष सेमवाल, अभय कैंतुरा, कारण घाघट, हरजोत सिंह, मुकेश बसेरा, पुनीत राज, हन्नी, अभिनव, अल्तमस, उज्ज्वल और सुमित सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *