60 घंटे बाद खत्म हुआ नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना, सरकार के आश्वासन पर टंकी से नीचे उतरीं ज्योति रौतेला
Latest राज्य

60 घंटे बाद खत्म हुआ नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना, सरकार के आश्वासन पर टंकी से नीचे उतरीं ज्योति रौतेला

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर पिछले करीब 60 घंटे से धरने पर बैठे नर्सिंग अभ्यर्थियों ने सरकार की ओर से मिले उचित आश्वासन के बाद अपना आंदोलन फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है।

धरने के दौरान पानी की टंकी पर चढ़ीं कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला समेत चार अन्य नर्सिंग कर्मी सरकार के आश्वासन के बाद टंकी से नीचे उतर आए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने “ज्योति रौतेला जिंदाबाद” के नारे लगाए और सभी आंदोलनकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पांचों लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने की कवायद पूरी की। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

टंकी से नीचे उतरने के बाद ज्योति रौतेला भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग अभ्यर्थियों की वर्षवार भर्ती की मांग लंबे समय से लंबित है और सरकार से मिले आश्वासन के बाद फिलहाल आंदोलन को स्थगित किया गया है।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई कांग्रेसी नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *