October 7, 2026
रामगढ़–कैचीधाम सड़क के 5.28 करोड़ के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रखी आधारशिला
Latest देहरादून न्यूज

रामगढ़–कैचीधाम सड़क के 5.28 करोड़ के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रखी आधारशिला

नैनीताल: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़–झुतिया–हली–कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5.28 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

यह सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर तैयार डीपीआर के आधार पर शासन से धनराशि स्वीकृत कराई गई।

मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़, धारी, ओखलकांडा और भीमताल ब्लॉक की क्षतिग्रस्त सड़कों का चरणबद्ध डामरीकरण कराया जा रहा है, ताकि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *