October 7, 2026
कोटाबाग से ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, 268 शिकायतों में 220 का मौके पर निस्तारण
Latest देहरादून न्यूज

कोटाबाग से ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, 268 शिकायतों में 220 का मौके पर निस्तारण

नैनीताल: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नैनीताल जनपद में “सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार” बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत कोटाबाग ब्लॉक मुख्यालय से हुई। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की निगरानी में आयोजित पहले शिविर में 24 विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और सैकड़ों ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया।

शिविर में कुल 268 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 220 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 48 शिकायतों पर 18 अक्टूबर तक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेंशन, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य जांच और अन्य जनसेवा से जुड़े मामलों का समाधान प्राथमिकता से किया गया।

इस दौरान किसानों और ग्राम प्रधानों ने कोल्ड स्टोर, किसान सम्मान निधि, विद्यालयों की चारदीवारी, जर्जर स्कूल भवन, शौचालय निर्माण और शिक्षक नियुक्ति जैसी समस्याएं रखीं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।

बाल विकास विभाग ने शिविर में दो लक्ष्मी किट वितरित कीं, जबकि एनआरएलएम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को पशुपालन के लिए तीन सीसीएल प्रदान किए गए। स्थानीय महिला समूहों ने ड्रैगन फ्रूट, दाल, मसाले और ब्लैक पॉटरी जैसे स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री भी की।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के तहत नैनीताल के सभी आठ विकासखंडों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जबकि अगला शिविर धारी ब्लॉक में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *