September 12, 2026
रामनगर में लेटी, चोपड़ा और रामपुर राजस्व ग्रामों में बंदोबस्त कार्य तेज, ग्रामीणों को मिलेंगी राजस्व सुविधाएं
Latest

रामनगर में लेटी, चोपड़ा और रामपुर राजस्व ग्रामों में बंदोबस्त कार्य तेज, ग्रामीणों को मिलेंगी राजस्व सुविधाएं

रामनगर। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लेटी, चोपड़ा एवं रामपुर को उत्तराखंड सरकार द्वारा राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के बाद बंदोबस्त का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। चोपड़ा गांव में बंदोबस्त का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि लेटी गांव में वर्तमान में यह प्रक्रिया प्रगति पर है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा भूमि अभिलेखों के अद्यतन, सीमांकन और अन्य आवश्यक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

सांवल्दे पश्चिम जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र आर्य ने कहा कि ग्राम लेटी, चोपड़ा और रामपुर को राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट तथा भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि बंदोबस्त की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को भूमि संबंधी दस्तावेज, नामांतरण, सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। इससे भूमि विवादों और अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान में भी मदद मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

दीप चन्द्र आर्य ने विश्वास जताया कि शेष बंदोबस्त कार्य भी निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को राजस्व ग्राम का पूर्ण लाभ मिल सकेगा। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और प्रशासनिक सुविधाएं पहले की तुलना में अधिक सरल एवं सुलभ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *