ऋषिकेश होटल मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कारोबारी से उधार लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद
Latest अपराध

ऋषिकेश होटल मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कारोबारी से उधार लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद

देहरादून, 03 जून 2026। ऋषिकेश में कारोबारी से उधार लिए गए धन की वापसी को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा होटल में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को वादी दिनेश कोठारी पुत्र आनंद कोठारी निवासी ऋषिकेश ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने अतुल गुप्ता, दया गुप्ता, शिवांश गुप्ता, योगेश राठी और पार्थ सिंह को उनके कारोबार के लिए धन उधार दिया था। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों द्वारा लगातार टालमटोल की गई।

वादी के अनुसार, धन वापसी का दबाव बनाने पर आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ उनके होटल पहुंचे और उनके तथा उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में उनके पुत्र सागर कोठारी को गंभीर चोटें आईं।

शिकायत के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 177/26 के तहत धारा 115(2), 191(2), 324(4), 351(3) एवं 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विवेचना थानाध्यक्ष बसंत विहार को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 02 जून 2026 को घटना में शामिल दो आरोपियों को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. योगेश राठी (37 वर्ष)
पुत्र देवेंद्र सिंह
निवासी: पार्क वेल्स हाउस नंबर-601, मालसी, राजपुर रोड, देहरादून
मूल पता: सनसिटी सेंटर, 34/1701, अर्बन स्टेट, रोहतक, हरियाणा

2. पार्थ सिंह (24 वर्ष)
पुत्र स्व. वीरेंद्र पाल सिंह
निवासी: THDC कॉलोनी, ऋषिकेश, देहरादून

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *