September 11, 2026
हल्द्वानी में CM धामी ने शहीद स्मारक पर अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि, कहा– उनका बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत
Latest देहरादून न्यूज

हल्द्वानी में CM धामी ने शहीद स्मारक पर अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि, कहा– उनका बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति शहीदों का समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना को सशक्त करने का कार्य करता रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *