छह युवा भारतीय सेना (अग्निवीर भर्ती) में चयनित, क्षेत्र का नाम किया रोशन
Latest

छह युवा भारतीय सेना (अग्निवीर भर्ती) में चयनित, क्षेत्र का नाम किया रोशन

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में छह युवाओं का चयन होने से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

भारतीय सेना (अग्निवीर भर्ती) में चयनित होने वाले युवाओं में प्रवीण सिंह पुत्र श्री सुनील सिंह कंडारी निवासी ग्राम मंजखोला, चैड चैनपुर, नरेंद्र सिंह पुत्र श्री दिगंबर सिंह निवासी ग्राम मंजखोला, चैड चैनपुर, हृदेश ध्यानी पुत्र श्री प्रेम प्रकाश ध्यानी निवासी ग्राम चैबड़ा, चैड चैनपुर, हिमांशु पुत्र श्री कृपाल सिंह रावत निवासी ग्राम तोलूडांडा, आयुष सिंह पुत्र श्री देवेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम तोलूडांडा तथा सुमित पुत्र श्री धीरज सिंह निवासी ग्राम तोलियोंडांडा शामिल हैं।

इन सभी युवाओं की सफलता पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इन युवाओं की उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और अधिक से अधिक युवा देश सेवा के लिए सेना में जाने को प्रेरित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *