श्रीनगर डैम के गेट खुलने से बढ़ा अलकनंदा-गंगा का जलस्तर, ऋषिकेश में प्रशासन अलर्ट
Latest देहरादून न्यूज

श्रीनगर डैम के गेट खुलने से बढ़ा अलकनंदा-गंगा का जलस्तर, ऋषिकेश में प्रशासन अलर्ट

गढ़वाल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच श्रीनगर डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने के बाद अलकनंदा नदी के साथ ही गंगा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

जिला प्रशासन देहरादून की ओर से ऋषिकेश स्थित गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से गंगा नदी और घाटों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन एवं संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *