September 11, 2026
श्रीनगर आईटीआई में 10 सितंबर को रोजगार मेला, 2000 पदों पर मिलेगी नौकरी
Latest देहरादून न्यूज

श्रीनगर आईटीआई में 10 सितंबर को रोजगार मेला, 2000 पदों पर मिलेगी नौकरी

श्रीनगर | पौड़ी गढ़वाल: जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लैंसडाउन द्वारा 10 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), श्रीनगर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 10 से 15 निजी कंपनियां भाग लेंगी और लगभग 2000 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में एनटीटीटी, सीआईपीईटी, कैंप-108, एसआईएस इंडिया, आरएसपीएल, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, नील मेटल प्रोडक्ट सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के शामिल होने की संभावना है।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक, बी.फार्मा, डी.फार्मा, एएनएम एवं जीएनएम योग्यताधारी 18 से 45 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद एवं योग्यता के अनुसार ₹12,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

रोजगार मेले में भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण, कैरियर काउंसलिंग तथा सेवायोजन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *